चीनी हैकर ने AI को बनाया हथियार, 100 से ज्यादा कंपनियों पर साइबर अटैक और 6 लाख क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स चोरी

चाइनीज हैकर ने एक बड़े साइबर अटैक को अंजाम दिया है और वह भी बड़े ही सस्ते टूल्स का इस्तेमाल करके. दरअसल, रिपोर्ट में बताया है कि चाइनीज हैकर ने 100 से ज्यादा कंपनियों पर हमला किया और 6 लाख से अधिक क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स को चोरी किया है

साइबर अटैक का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां चाइनीज हैकर ने AI का इस्तेमाल करके एक बड़े अटैक को अंजाम दिया है. ये जानकारी ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने के शुरुआत में सिर्फ 5 दिन के अंदर 6 लाख से अधिक क्रेडिट कार्ड की डिटेल्स को चोरी किया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, चाइनीज हैकर ने चीनी AI मॉडल DeepSeek और Kimi का इस्तेमाल किया है. साथ ही एंथ्रोपिक के एक पुराने मॉडल Claude वर्जन का इस्तेमाल करके इस अटैक को अटोमेटिक बनाया है, जिसकी कीमत 8 हजार अमेरिकी डॉलर है. रिपोर्ट में बताया है कि यह साइबर क्राइम ग्रुप के लिए बड़ी उपलब्धि है और आम लोगों के लिए चिंता की बात है. 

ध्यान देने वाली बात यह है कि अटैकर्स ने सिर्फ 8 हजार अमेरिकी डॉलर की रकम का इस्तेमाल करके पूरा सिस्टम तैयार किया है

साइबर अटैक में AI पूरा काम ऑटोमेटिक करता है 

एक्सपर्ट ने बताया है कि AI साइबर अटैक में इंसान बतौर एक डायरेक्टर काम करता है. वहीं, बाकी पूरा काम ऑटोनोमस होता है, जिसको AI काम करके देते हैं. इसमें इंसान को बस को कुछ ही कमांड देनी होती हैं.

AI ने कई पोर्टल को बनाया शिकार 

हाल ही के दिनों में AI एजेंट्स द्वारा हैकिंग के कई केस सामने आ चुके हैं. हाल ही में OpenAI के एक अनरिलीज्ड मॉडल ने खुद ही तीन कंपनियों के सिस्टम तक पहुंच बना ली थी और उसको हैक कर लिया था. 

रिपोर्ट के मुताबिक, Google Gemini ने मई 2026 में तीन बाहर वेबसाइट को हैक कर लिया था. इसका का खुलासा साइबर सिक्योरिटी फर्म Irregular के रिव्यू के दौरानहुआ था. Google के Gemini मॉडल ने इंटरनेट पर मौजूद सार्वजनिक जानकारी को खोजा और कुछ क्रेंडेंशियल का अनुमान लगाकर वेबसाइट्स में सेंध लगा दी है

इस साल के जुलाई महीने में OpenAI अपने AI एजेंट्स की इंटरनल पावर टेस्टिंग के दौरान Hugging Face के इंफ्रास्ट्रक्चर को हैक कर चुका है. AI एजेंट्स ने इंटरनेट संबंधी सिक्योरिटी को बायपास किया और हजारों सिम्युलेटेड बॉट मैसेज के जरिए आपस में कम्युनिकेशन किया

Source :- https://www.aajtak.in/technology/tech-news/story/chinese-hacker-ai-attack-100-companies-cyber-attack-ttecr-dskc-2650599-2026-09-23

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via
Copy link
Powered by Social Snap